गर्मी में बहुत बढ़िया लगेगा ये योगर्ट पन्ना कोट्टा

गर्मी में बहुत बढ़िया लगेगा ये योगर्ट पन्ना कोट्टा

अगर कुछ मीठा और अलग खाने का मन है तो ये डिजर्ट यकीनन आपका दिल लुभा लेगा. यह एक तरह का इटालियन डिजर्ट है जिसे केसर, क्रिम, शहद, दाम, पिस्ता, दूध और दही से बनाया जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप दही
  • 1 कप दूध
  • 1 कप फ्रेश क्रीम
  • 3 कप जिलेटीन पाउडर
  • 3-4 टेबलस्पून पानी
  • 2 टेबलस्पून वनिला पेस्ट, चीनी आवश्यकतानुसार

🍳 विधि

Time 1.5 से 2 घंटे
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक बड़ी कटोरी में पानी लें. इसमें जिलेटीन पाउडर मिलाकर एक किनारे रख दें.

- अब धीमी आंच में एक पैन में क्रीम, दूध,और चीनी डालकर पकाएं.

- इसके बाद इसमें पानी में घुला जिलेटीन पाउडर मिलाएं और इसके अच्छे से घुलते ही आंच बंद कर दें.

- अब इसमें वनिला पेस्ट डालकर थोड़ी देर छोड़ दें.

- दूसरी ओर एक कटोरी में दही और क्रीम का मिश्रण डालकर अच्छे से मिला लें.

- इस पन्ना कोट्टा के मिश्रण को डिजर्ट गिलास में डालकर फ्रिज में 4-5 घंटे के लिए रख दें.

- अब शहद और केसर का सिरप बनाने के लिए मीडियम आंच पर एक पैन चढ़ा दें.

- इसमें पानी, चीनी और केसर डालकर पेस्ट के गाढ़ा होने तक 2-3 मिनट तक पकाएं और ठंडा होने के लिए इसे छोड़ दें.

- पेस्ट के ठंडा होते ही इसमें शहद मिलाएं.

- अब पन्ना कोटा के ऊपर इस पेस्ट को एक चम्मच से डालें .

- इसके बाद बादाम, पिस्ता, चिक्की और गुलाब की पंखुड़ियों से गार्निश कर सर्व करें.

 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गर्मी में बहुत बढ़िया लगेगा ये योगर्ट पन्ना कोट्टा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप दही और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह डिजर्ट,इटैलियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes