इस बकरीद को बनाइए स्पेशल रबड़ी खीर से

इस बकरीद को बनाइए स्पेशल रबड़ी खीर से

आमतौर पर भारतीय रसोइयों में खीर और रबड़ी अलग-अलग बनती हैं. पर इन दोनों को मिलाकर खीर बनाई जाए तो स्वाद उम्दा हो जाएगा. इस मिक्स रेसिपी को रबड़ी खीर कहा जाता है. रमजान और बकरीद के अवसर पर यह स्वीट डिश

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • उबला दूध 2 लीटर, चावल 1/4 कप, चीनी 1/2 कप, इलायची पाउडर 1/4 चम्मच, बादाम 10-12, काजू 10-12, पिस्ता 10-12, दो कड़ाही

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- एक कड़ाही में आधा लीटर दूध डालकर मीडियम आंच पर उबलने के लिए रखें.
- चावल को धो लें और भिगोकर 30 मिनट के लिए रख दें.
- दूध को चलाते रहें ताकि यह बर्तन के किनारे पर लगे नहीं. दूध में पड़ने वाली यही मलाई रबड़ी बनेगी.
- यह दूध इतना उबालना है कि यहा गाढ़ा होकर रबड़ी की तरह हो जाए.
- एक लीटर दूध में तकरीब 250 से 300 ग्राम रबड़ी बनेगी.
- जब रबड़ी बन जाएगी आंच बंद करके इसे ठंडा होने दें.
- अब दूसरी कड़ाही में थोड़ा-सा घी डालकर काजू, बादाम रोस्ट कर लें.
- ठंडा होने के बाद काजू बादाम को छोटे टुकड़ों में काट लें.
- कड़ाही को कपड़े से पोछ ले और फिर इसमें दूध डालकर मीडियम आंच पर रखें. इसमें उबाल आने का इंतजार करें.
- अब चावल का पानी निथार लें और पीस लें.
- जब दूध अच्छी तरह उबल जाए तो इसमें चावल का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- इसके बाद इसमें बादाम और काजू डालकर मिला लें.
- फिर चीनी और इलायची पाडउर डालकर चीनी घुलने तक उबालें.
- चीनी घुल जाए तो इसमें रबड़ी डालें, मिलाकर आंच बंद कर दें.
- ऊपर काजू-बादाम और पिस्ता डालकर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (1 ratings)
4 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इस बकरीद को बनाइए स्पेशल रबड़ी खीर से एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे उबला दूध 2 लीटर, चावल 1/4 कप, चीनी 1/2 कप, इलायची पाउडर 1/4 चम्मच, बादाम 10-12, काजू 10-12, पिस्ता 10-12, दो कड़ाही और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes