नवरात्र स्पेशल मीठा: साबूदाना रबड़ी

नवरात्र स्पेशल मीठा: साबूदाना रबड़ी

आपने दूध और फलूदा रबड़ी का स्वाद तो कई बार लिया होगा. आज हम आपको बता रहे हैं साबूदाना की रबड़ी बनाने का तरीका. जानें रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप साबूदाना, आधा लीटर दूध, एक बड़ा चम्मच चीनी, एक केला, आधा सेब, एक कप क्रीम
  • 2-3 चेरी, एक बड़ा चम्मच अनार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले साबूदाने को पानी में भिगोकर 4-5 घंटे के लिए रखें.
- मीडियम आंच में एक पैन में दूध डालकर उबालें.
- दूध में उबाल आने पर साबूदाना छान लें और इसमें थोड़ा-थोड़ा डालते जाएं और कड़छी से लगातार चलाते जाएं.
- दूध गाढ़ा होने लगे तब इसमें चीनी डालकर मिक्स करें और आंच बंद कर ठंडा होने रख दें.
- अब इसमें कटे हुए सेब, केले और क्रीम को फेंटकर मिलाएं. फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें.
- रबड़ी को गिलास में निकालें और अनार दाने, चेरी, गुलाब की पंखुड़ियों व केसर धागे से गार्निश कर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (9 ratings)
3.7 avg from 9 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नवरात्र स्पेशल मीठा: साबूदाना रबड़ी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप साबूदाना, आधा लीटर दूध, एक बड़ा चम्मच चीनी, एक केला, आधा सेब, एक कप क्रीम और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes