मीठें में बनाएं साबूदाना सेवई खीर

मीठें में बनाएं साबूदाना सेवई खीर

साबूदाना सेवईं खीर मजेदार होती है. इसमें पड़ने वाले मेवे इसका स्वाद बढ़ा देते हैं. बनाने के लिए दूध को अच्छी तरह उबाल लिया जाता है फिर इसमें बारी-बारी से साबूदाना और सेवईं डालकर गाढ़ा होने तक

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 1 कप साबूदाना
  • 1/2 कटोरी सेवईं
  • 1 लीटर दूध
  • 4-5 इलायची
  • 1/2 कटोरी बादाम, काजू और किशमिश
  • 1 कटोरी शक्कर
  • 1 चम्मच घी

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 4 - 6
- साबूदाना-सेवईं खीर बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाने को भिगोकर 30 मिनट के लिए रख दें.

- इसके बाद छानकर छलनी में रख दें ताकि साबूदाने का अतिरिक्त पानी निकल जाए.

- कड़ाही में घी डालकर काजू, बादाम और किशमिश डालकर एक आधा मिनट फ्राई कर लें.

- इन्हें प्लेट पर निकाल लें.

- कड़ाही में इलायची और दूध डालकर उबलने के लिए रखें.

- जैसे ही दूध में हल्का उबाल आ जाए इसमें शक्कर डालकर मिला लें.

- एक उबाल और आने दें फिर इसमें साबूदाना डालकर 7-8 मिनट पकाएं.

- इसके बाद इसमें सेवईं मिला दें.

- गाढ़ी होने तक खीर पकाएं.

- आंच बंद कर दें और खीर पर ड्राईफ्रूट्स डालकर मिक्स कर लें.

- तैयार खीर को खाएं और लोगों को खिलाएं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
2.3 (3 ratings)
2.3 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मीठें में बनाएं साबूदाना सेवई खीर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप साबूदाना और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes