ईद के खास मौके पर ऐसे बनाइए स्वादिष्ट शीर खुरमा

ईद के खास मौके पर ऐसे बनाइए स्वादिष्ट शीर खुरमा

ईद के मौके पर कई व्यंजन बनाए जाते हैं जिनमें से शीर खुरमा खासतौर पर बनाया जाता है. इसमें सेवईं और ड्राई फ्रूट्स को भूनकर दूध में पकाया जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 500 मिली दूध
  • 1 कप सेवई
  • 1/2 कप मिक्स ड्राई फ्रूट्स (काजू, पिस्ता, बादाम, अखरोट, चिरोंजी)
  • 1 टीस्पून इलायची पाउडर
  • 1 कप चीनी
  • 8 धागे केसर, देसी घी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में दूध उबलने के लिए रख दें.
- इस बीच ग्राइंडर जार में ड्राई फ्रूट्स डालकर दरदरा पीस लें.
- दूसरी तरफ मीडियम आंच पर पैन में घी डालकर गरम करने के लिए रखें.
- इसमें पिसे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर हल्का भून लें.
- ड्राई फ्रूट्स के भुनने के बाद इन्हें प्लेट पर निकाल लें.
- अब उसी पैन में थोड़ा घी डालकर 2 मिनट तक सेवईं भून लें.
- दूध में उबाल आने के बाद इसमें भुने हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर पकाएं.
- अब चीनी डालकर इसके घुलने तक चलाते हुए पकाएं.
- फिर इलायची पाउडर और केसर मिलाएं.
- अब भुनी हुई सेवईं डालकर मिक्स कर 5 मिनट तक पकाएं. बीच-बीच में कड़छी से चलाते रहें.
- तय समय के बाद गैस बंद कर दें.
- तैयार है शीर खुरमा. बचे हुए ड्राई फ्रूट्स से गार्निश कर सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (2 ratings)
5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ईद के खास मौके पर ऐसे बनाइए स्वादिष्ट शीर खुरमा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 500 मिली दूध और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes