सोहन हलवा की रेसिपी

सोहन हलवा की रेसिपी

हलवा खाने का मन है लेकिन इसका एक नया और यूनिक टेस्ट चखना चाहते हैं तो बनाएं सोहन हलवा और घरवालों को दें मीठे का सरप्राइज.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप भुट्टे के दाने
  • 100 ग्राम मावा/खोया
  • 100 ग्राम नारियल कसा हुआ
  • 100 ग्राम देसी घी
  • 25 ग्राम बादाम
  • 1 चम्मच इलायची पाउडर
  • 1 चुटकी खाने का रंग
  • 150 ग्राम पिसी हुई चीनी

🍳 विधि

Time 1 से 1.5 घंटे
Servings 2 - 4
- Sohan Halwa सबसे पहले भुट्टे के ताजा दानों को निकालकर मिक्सी में दरदरा पीस लें.
- अब कड़ाही में घी गर्म करके पिसे दानों को धीमी आंच पर करारा भून लें.
- जब भुट्‍टे से खुश्बू आने लगे तो उसमें खोया मिलाकर 5 मिनट के लिए अच्छी तरह भून लें और अब पिसी हुई चीनी मिलाकर 2 कटोरी पानी डालकर 10-15 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें.
- जब पानी सूख जाए तो उसमें रंग और कटे हुए सूखे मेवे मिलाकर हलवे को गाढ़ा कर लें.
- इसके बाद इलायची पाउडर डालकर मिलाएं और बादाम के टुकड़ों से सजाकर सोहन हलवे को गर्मागर्म सर्व करें.
Photo- fashion mania

 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (149 ratings)
3.9 avg from 149 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सोहन हलवा की रेसिपी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप भुट्टे के दाने और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes