मीठी सेवैयां

मीठी सेवैयां

ईद के मौके पर खासतौर से मीठी सेवैयां बनाई जाती हैं. ये स्वाद में लाजवाब लगती हैं. अगर आपको इस डिश को बनाने का तरीका नहीं पता, तो अब जानें इसकी रेसिपी.. 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • एक कप सेवैयां, तोड़ लें.
  • 2 कप दूध, आधा चम्मच इलायची पाउडर
  • 1/4 कप मिल्क पाउडर (चाहें तो)
  • 5 से 6 बादाम, कटे
  • 5 से 6 पिस्ता, कटे
  • 5 से 6 काजू, कटे
  • 10 से 12 किशमिश
  • स्वादानुसार चीनी, एक बड़ा चम्मच घी

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- पैन में घी डालें इसे गैस पर गर्म होने के लिए रखें.
- घी गर्म हो जाए तो आंच मध्यम करके घी में सेवैयां डालकर चलाएं. इन्हें सुनहरा होने तक भूनें.
- इसके बाद सेवैयां में सभी काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश डालकर मिलाएं.
- अब आंच धीमी करके पैन में दूध डालकर चलाएं.
- दूध में सेवैयां लगातर चलाएं और 3 से 4 मिनट पकाएं.
- इसके बाद इसमें चीनी डालकर मिक्स करें.
- फिर सेवैयां में इलायची पाउडर डालकर मिलाएं.
- अब सेवैयां को गाढ़ा होने तक पकाएं इसे बीच-बीच में चलाते रहें. जब सेवैयां पूरी तरह दूध सोख लें तो गैस बंद कर दें.
- तैयार हैं मीठी सेवैयां. इन्हें ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके गर्मागर्म या ठंडा सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (247 ratings)
4.3 avg from 247 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मीठी सेवैयां एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप सेवैयां, तोड़ लें. और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes