ये है उड़द दाल के लड्डू बनाने की विधि
Back
कुछ मीठा हो जाए हेल्‍दी फूड

ये है उड़द दाल के लड्डू बनाने की विधि

उड़द दाल के लड्डू बनाना बहुत आसान है. इस लड्डू का स्वाद बाकी लड्डूओं से अलग होता है इसलिए लोग इसे खाना पसंद करते हैं. ठंड के मौसम में इसे राजस्थान में खूब बनाया जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 2 कप उड़द दाल
  • 2 कप चीनी बूरा
  • 1 कप देसी घी
  • 2 टेबलस्पून बादाम (बारीक कटे हुए)
  • 2 टेबलस्पून किशामिश
  • 2 टेबलस्पून पिस्ता (बारीक कटे हुए)
  • 1/2 टेबलस्पून इलायची पाउडर

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 4 - 6
- उड़द दाल के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन रखें.
- पैन के गरम होते ही दाल डालकर चलाते हुए भूनें.
- भुनी हुई दाल को ठंडा होने के लिए अलग रख दें.
- अब ग्राइंडर जार में दाल को बारीक पीस लें.
- पिसी हुई दाल के पाउडर को एक बर्तन में निकाल लें.
- इसमें बादाम, किशमिश, काजू, पिस्ता, इलायची पाउडर और बूरा डालकर अच्छे से मिला लें और मिश्रण तैयार कर लें.
- अब धीमी आंच पर पैन में घी को गुनगुना गरम कर लें.
- तैयार मिश्रण में घी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें
- थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर हथेलियों पर रखकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें.
- इसी तरह से सारे लड्डू तैयार कर लें.
- तैयार हैं उड़द दाल के लड्डू.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.5 (6 ratings)
3.5 avg from 6 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ये है उड़द दाल के लड्डू बनाने की विधि एक लोकप्रिय हेल्‍दी फूड रेसिपी है, जिसे 2 कप उड़द दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes