इस जन्माष्टमी श्री कृष्ण को चढ़ाएं खजूर के लड्डू का प्रसाद

इस जन्माष्टमी श्री कृष्ण को चढ़ाएं खजूर के लड्डू का प्रसाद

जन्माष्टमी पर खीर, पंजीरी, आदि तो आप अक्सर बनाते ही हैं, पर इस बार अगर आप चाहते हैं कुछ नया और हटकर बनाना तो खजूर के लड्डू हैं बेस्ट ऑप्शन.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप खजूर, दो बड़ा चम्मच सूखे मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश बारिक कटे हुए), तीन चम्मच मावा, एक पाव दूध, एक कप चीनी, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर, दो बड़ा चम्मच नारियल (कद्दूकस किया हुआ)

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले खजूर के बीज निकालकर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
- इसके बाद इन टुकड़ों को आधा कप दूध में भिगोकर मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें.
- अब मीडियम आंच में एक पैन में घी गरम करें.
- घी के गरम होते ही इसमें पिसा खजूर और चीनी डालकर लगभग 5 मिनट तक भूनें.
- जैसे ही मिश्रण सूखने लगे इसमें मावा और दूध डालकर पकाएं. इसे घी छोड़ने तक लगातार चलाते रहें.
- अब इसमें इलायची पाउडर और सूखे मेवे मिलाकर 1-2 मिनट तक पकाएं और आंच बंद कर दें.
- मिश्रण को ठंडाकर इन्हे हथेलियों के बीच रखकर लड्डू बना लें. हथेलियों को चिकना करना बिल्कुल न भूलें.
- तैयार है खजूर के लड्डू.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (2 ratings)
5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इस जन्माष्टमी श्री कृष्ण को चढ़ाएं खजूर के लड्डू का प्रसाद एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप खजूर, दो बड़ा चम्मच सूखे मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश बारिक कटे हुए), तीन चम्मच मावा, एक पाव दूध, एक कप चीनी, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर, दो बड़ा चम्मच नारियल (कद्दूकस किया हुआ) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes