केसर-पिस्‍ता कुल्‍फी

केसर-पिस्‍ता कुल्‍फी

गर्मी हो चाहे सर्दी कुल्फी एक ऐसी चीज है जो हर मौसम में शौक से खाई जाती है. आपने बहुत तरह की कुल्फी खाई होगी, एक बार केसर-पिस्ता कुल्फी का जायका लेकर भी देखें.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 लीटर दूध
  • 1 कटोरी मलाई
  • 100 ग्राम चीनी
  • 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर, कुछ केसर, कुछ पिस्ता और बादम बारीक कटे हुए

🍳 विधि

Time 1.5 से 2 घंटे
Servings 2 - 4
- कुल्फी बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में दूध गर्म करने रखें.
- दूध में जब एक उबाल आ जाये तो आंच कम करके इसमें सभी सामग्री डाल दें.
- चीनी घुल जाने तक इसे लगातार चलाते रहें और इसे आधा कर दें.
- दूध जब गाढ़ा होकर आधा रह जाए तो इसे आंच से उतारकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
- इसके बाद दूध ठंडा होने पर कुल्फी के सांचों में भरकर फ्रीजर में जमने के लिए रख दें.
- कुल्‍फी 3 घंटे में जमकर तैयार हो जाएगी. अगर मेहमानों को ये ख‍िलाना चाहते हैं तो आप इसे रात को ही जमा दें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (568 ratings)
4.4 avg from 568 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

केसर-पिस्‍ता कुल्‍फी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 लीटर दूध और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes