मोतीचूर लड्डू की रबड़ी

मोतीचूर लड्डू की रबड़ी

यह मजेदार चीज रबड़ी और मोतीचूर के लड्डू को मिलाकर बनाई जा सकती है. यह बहुत स्वादिष्ट होती है. जानिए इस रबड़ी को बनाने का आसान तरीका.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • मोतीचूर के 6 लड्डू, एक लीटर फुल क्रीम दूध, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर, दो छोटे चम्मच चीनी, एक कड़ाही

🍳 विधि

Servings 4 - 6
- सबसे पहले मीडियम आंच पर दूध उबालें.
- जब दूध में उबाल आ जाए तो आंच धीमी कर लें और दूध को उबलने दें.
- दूध कड़ाही की तह में जले न इसलिए इसे थोड़ी देर बाद-बाद चलाते रहें.
- जब दूध आधा रह जाए तो इसमें इलायची और चीनी डालकर कुछ देर बाद-बाद चलाते हुए पकाएं.
- दूध जब गढ़ा हो जाए या एक चौथाई रह जाए तो आंच बंद कर दें.
- इसके बाद हर एक सर्विंग जार में एक-एक लड्डू को हाथों से तोड़ के डालें.
- अब इसके ऊपर से रबड़ी डालें.
- तैयार है मोतीचूर की रबड़ी , इसे सूखे मेवों से गार्निश करें.

नोट:- अगर फ्रिज है तो रबड़ी को गार्निश करने के बाद 5 से 6 घंटे तक फ्रिजर में रख दें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मोतीचूर लड्डू की रबड़ी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे मोतीचूर के 6 लड्डू, एक लीटर फुल क्रीम दूध, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर, दो छोटे चम्मच चीनी, एक कड़ाही और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes