बप्पा को लगाएं नारियल के मोदक का भोग

बप्पा को लगाएं नारियल के मोदक का भोग

मोदक गणेश भगवान का प्रिय प्रसाद है. गणेश पूजा के अवसर पर मोदक ज्यादातर घरों में बनाया जाता है. इसे कई तरह के भरावन से बनाया जाता है जिनमें से एक है नारियल.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप नारियल का बूरा/पाउडर
  • 1/2 कप कंडेंस्ड मिल्क
  • 1 टीस्पून इलायची पाउडर
  • 1 टेबलस्पून बारीक कटा काजू
  • 1 छोटी कटोरी घी

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
- नारियल के मोदक बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर एक काड़ाही में घी गर्म करें.
- अब नारियल का बूरा या पाउडर डालकर इसे 10 सेकेंड तक चलाते हुए भूनें.
- तय समय के बाद कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छे से मिलाएं और लगातार चलाते हुए 1 -2 तक मिनट पकाएं.
- अब इलायची पाउडर डालकर मिलाएं और आंच बंद कर दें. इसे बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें.
- मिश्रण के ठंडा होते ही मोदक के सांचे में घी लगाएं और मिश्रण के बीच में काजू डालकर सांचा बंद कर दें.
- तैयार है नारियल के मोदक.

नोट:
- आप चाहें तो इसमें गुड़ भी डाल सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (2 ratings)
4 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बप्पा को लगाएं नारियल के मोदक का भोग एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप नारियल का बूरा/पाउडर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes