पंजाब की फेमस आटे की पिन्नी की रेसिपी

पंजाब की फेमस आटे की पिन्नी की रेसिपी

आटे के लड्डू को पंजाब में पिन्नी बोला जाता है. यह सर्दियों में खूब खाए जाते हैं. पिन्नी बनाना आसान है. इसे सिर्फ आटे से भी बना सकते हैं, लेकिन हम आटा और मावा वाली पिन्नी की रेसिपी बता रहे हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 10 servings

  • 1/2 किलो आटा
  • 1/2 किलो देसी घी
  • 300 ग्राम पिसी शक्कर
  • 350 ग्राम खोया/मावा
  • 1 कटोरी बरीक कटे मेवे (ड्राईफ्रूट्स), भारी तली वाली कड़ाही

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 8 - 10
- मीडियम आंच पर कड़ाही रखें.
- इसमें देसी घी डालें. घी के गर्म होते ही इसमें आटा डालकर चलाते हुए भूनें.
- आटे को चलाते रहें नहीं तो यह जल सकता है. (कई लोग आटे को सूखा ही भून लेते हैं, जिसमें इसके जलने का डर रहता है. घी के साथ भूनने पर यह जलता नहीं.)
- आटे को चलाते हुए पकाते जाएंगे तो एक समय यह पतला घोल जैसा हो जाएगा.
- इस वक्त इसमें खोया और ड्राईफ्रूट्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- खोया डालकर आटे को 3 मिनट तक और भून लें. इस वक्त यह सूख कर हलवा जैसा हो जाएगा.
- इस समय आंच बंद कर दें और हलवे में पिसी चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- इस मिश्रण को एक बर्तन में निकाल लें.
- हल्का ठंडा होने के बाद और हथेलियों पर ज्यादा गर्म न लगने पर इसके छोटे-छोटे लड्डू बना लें.
- आटे की पिन्नी तैयार है.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.8 (4 ratings)
4.8 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पंजाब की फेमस आटे की पिन्नी की रेसिपी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1/2 किलो आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes