तिल-मावे के लड्डू

तिल-मावे के लड्डू

सर्दियों में तिल से बने पकवान खासतौर पर पसंद किए जाते हैं. ये सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं. तो पेश है ति‍ल का एक मीठा जायका, ति‍ल-मावे के लड्डू के तौर पर...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4 कप सफेद तिल
  • 3 कप मावा (खोया)
  • 4 कप पिसी चीनी
  • 6 छोटी इलायची पिसी हुई

🍳 विधि

Time 1 से 1.5 घंटे
- तिल को साफ करके धो लें और धूप में अच्छी तरह सुखा लें.
- गैस पर एक कड़ाही रखकर गर्म करें. फिर उसमें तिल डालकर धीमी आंच पर एक बड़े चम्मच से चलाते हुए भूनें. तिल चटकने लगें और इनका रंग ब्राउन हो जाए तो गैस बंद कर दें.
- तिल को ठंडा करके मिक्सर में दरदरा पीस लें.
- एक बार फिर गैस पर कड़ाही गर्म करें और उसमें मावा (खोया) डालकर एक बड़े चम्मच से चलाते हुए ब्राउन होने तक भूनें.
- अब गैस बंद करके मावे को हल्का ठंडा करें, इसमें पिसे तिल, पिसी चीनी और पिसी इलायची डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- इसके बाद तिल और मावे के मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा हाथ में लेकर गोल-गोल लड्डू बनाकर तैयार कर लें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (418 ratings)
4.4 avg from 418 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

तिल-मावे के लड्डू एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4 कप सफेद तिल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes