ऐसे बनाइए वेज कटहल बिरयानी, मिलेगा लाजवाब स्वाद

ऐसे बनाइए वेज कटहल बिरयानी, मिलेगा लाजवाब स्वाद

आज हम आपके लिए कटहल बिरयानी की रेसिपी लाए हैं. गर्मी के मौसम में पहला आम और दूसरा कटहल की बहार रहती है. कटहल से बनने वाले पकवानों में कटहल की बिरयानी बेहद लोकप्रिय है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कटोरी कटहल (कटा हुआ), दो कप प्याज, दो कप चावल (आधे पके हुए), एक बड़ा चम्मच काजू, एक बड़ा चम्मच बादाम, एक छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, एक बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, चार हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), एक छोटा चम्मच केसर, एक छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक बड़ा चम्मच गरम मसाला पाउडर, चार बड़ा चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले धीमी आंच में एक पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही प्याज डालकर सुनहरा होने तक तल लें .
- प्याज के भुनते ही इन्हें एक प्लेट में निकालकर रख लें.
- अब बारी-बारी कर काजू और बादाम भूनकर एक प्लेट में निकालकर रख लें.
- अब थोड़ा और तेल डालकर कटहल भी भूनें.
- कटहल के हल्का भुनते ही थोड़ी सी तली हुई प्याज , जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, केसर , लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च और नमक डालकर कड़छी से चलाते हुए मिक्स करें.
- अदरक-लहसुन का पेस्ट और नींबू का रस डालकर मिलाएं.
- अब पानी डालकर ढककर 15-20 मिनट तक पकाएं.
- दूसरी ओर धीमी आंच में एक दूसरे पैन में पहले चावल की एक परत बनाएं.
- दूसरी परत में चिकन रखें.
- चिकन के ऊपर तीसरी परत में फिर से चावल रखें.
- ऊपर से काजू, बादाम, केसर, तली हुई प्याज और केवड़ा जल डालें.
- अब पैन को टाइट से बंद कर लगभग 20 मिनट तक पकाएं.
- तय समय के बाद आंच बंद कर दें. तैयार है कटहल बिरयानी. रायते के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.6 (5 ratings)
3.6 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए वेज कटहल बिरयानी, मिलेगा लाजवाब स्वाद एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कटोरी कटहल (कटा हुआ), दो कप प्याज, दो कप चावल (आधे पके हुए), एक बड़ा चम्मच काजू, एक बड़ा चम्मच बादाम, एक छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, एक बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, चार हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), एक छोटा चम्मच केसर, एक छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक बड़ा चम्मच गरम मसाला पाउडर, चार बड़ा चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes