बहुत हेल्दी है ये ब्रोकोली एग सलाद
Back
सलाद नॉन-वेज

बहुत हेल्दी है ये ब्रोकोली एग सलाद

ब्रोकोली की सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी पर इसका ऐसा सलाद शायद ही कभी खाया होगा. इसका स्वाद बहुत ही बढ़िया लगता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 ब्रोकोली
  • 1 अंडा
  • 1 टीस्पून मक्खन
  • 1 प्याज (पतली लंबी कटी हुई)
  • 4-5 लहसुन की कली (बारीक कटी हुई‌)
  • 1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
  • 1/2 टीस्पून ऑरिगैनो, नमक स्वादानुसार
  • 1 टीस्पून तेल, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन और ब्रोकोली डालकर इसे हल्का उबाल लें और आंच बंद कर दें.
- ब्रोकोली को एक प्लेट में छानकर अलग निकाल लें.
- अब पैन में मीडियम आंच में मक्खन गरम करें.
- मक्खन के गरम होते ही प्याज और लहसुन को हल्का भून लें.
- इनके भुनते ही ब्रोकोली डाल दें.
- ऊपर से काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर दें.
- सबसे आखिर में एक अंडा फोड़कर इसे भुर्जी की तरह चला दें.
- अंडे के भुनते ही ऑरिगैनो डालकर मिक्स कर दें.
- तैयार है ब्रोकोली एग सलाद.   
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बहुत हेल्दी है ये ब्रोकोली एग सलाद एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 1 ब्रोकोली और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes