नाश्ते में बनाइए आलू चीज सैंडविच
Back
स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

नाश्ते में बनाइए आलू चीज सैंडविच

वैसे तो आपने कई तरह के सैंडविच बनाए होंगे और खाने में बढ़िया भी लगे होंगे. पर इस सैंडविच की बात ही अलग है. यकीन मानिए इसका स्वाद आपको बेहद पसंद आएगा. 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 4 ब्रेड स्लाइस
  • 2 आलू (उबले हुए)
  • 1 टेबलस्पून चीज
  • 1 प्याज (बारीक कटी हुई)
  • 1 टीस्पून चिली फ्लेक्स, चुटकीभर लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, मक्खन जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले एक कटोरी में उबले आलूओं को अच्छे से मैश कर लें.
- आलू में चीज, प्याज, चिली फ्लेक्स और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर अच्छे से मिक्स करें.
- अब ब्रेड की दो स्लाइस लें. दोनों पर जरा-जरा सा मक्खन लगा दें.
- ब्रेड पर आलू का मिश्रण रखकर दूसरे ब्रेड से दबा दें.
- मीडियम आंच पे एक तवा गरम करने के लिए रखें.
- तवे के गरम होते ही ब्रेड को दोनों तरफ से मक्खन लगाकर करारा सेंक लें.
- तैयार है आलू चीज सैंडविच. टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (4 ratings)
4 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नाश्ते में बनाइए आलू चीज सैंडविच एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 4 ब्रेड स्लाइस और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes