होली स्पेशल: ऐसे बनाई जाती है दही गुझिया

होली स्पेशल: ऐसे बनाई जाती है दही गुझिया

होली पर अब तक आपने कई तरह की गुझिया बनाई होगी. पर क्या कभी दही गुझिया बनाई है? बता दें कि यह खाने में बहुत ही बढ़िया लगती हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कटोरी उड़द दाल, चार कप दही, किशमिश 10-12, बादाम 5-6, काजू 7-8, दो बड़ा चम्मच खोया, सादा नमक स्वादानुसार  , पानी जरूरत के अनुसार, तेल तलने के लिए

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
ऐसे करें पेस्ट तैयार:
- सबसे पहले रातभर एक कटोरी में उड़द दाल को पानी में भिगोकर रख दें.
- अगले दिन पूरा पानी निकालकर एक मिक्सर जार में दाल का बिना पानी के महीन पेस्ट बना लें.    
- तैयार पेस्ट को एक कटोरी में निकालकर इसमें काजू, किशमिश, खोया और बादाम मिलाएं.

गुझिया बनाने की विधि:
- अब एक गीले कपड़े पर नींबू के आकार में गोलाकार में मिश्रण रखें.
- हल्के हाथों से मिश्रण को चपटे आकार में दबाएं और इसके बीचों-बीच एक बादाम रखें.
- कपड़े को दूसरे छोरे से मोड़ते गुझिये को फोल्ड कर दें.
- अब तैयार गुझियों को ठोस होने के लिए फ्रिज में रख दें.

अब करें तलने की तैयारी:
- गुझियों के पूरी तरह से ठोस होने पर इन्हें फ्रिज से निकाल लें.
- मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही सारी गुझिया गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें.
- अब 15-20 मिनट के लिए सारी गुझिया पानी में भिगोकर रख दें ताकि ये सॉफ्ट हो जाएं. 

फाइनल स्टेप:
- दूसरी ओर एक बर्तन में दही, पानी और नमक डालकर अच्छे से फेंट लें.
- गुझिये में से अच्छे से पानी निचोड़कर दही में डिप कर दें.
- ऊपर से काला नमक, हरी चटनी, मीठी चटनी, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा, चाट मसाला और हरे धनिये से गार्निश कर सर्व करें.  

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (5 ratings)
4.4 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

होली स्पेशल: ऐसे बनाई जाती है दही गुझिया एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कटोरी उड़द दाल, चार कप दही, किशमिश 10-12, बादाम 5-6, काजू 7-8, दो बड़ा चम्मच खोया, सादा नमक स्वादानुसार  , पानी जरूरत के अनुसार, तेल तलने के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes