शाम के स्नैक्स में बेस्ट रहेंगे ये समोसे

शाम के स्नैक्स में बेस्ट रहेंगे ये समोसे

मकर संक्रांति पर आपने तिल और गुड़ की मिठास का काफी स्वाद ले लिया, अब लीजिए कुछ नमकीन खाने का स्वाद. बनाए ये नए तरीके के समोसे.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 1 कप मैदा
  • 1 टेबलस्पून मटर के दाने
  • 1 टेबलस्पून सोया सॉस
  • 1 टेबलस्पून स्प्रिंग अनियन
  • 1/2 कप पत्तागोभी (बारीक कटी हुई)
  • 1 टीस्पून अदरक (बारीक कटी हुई)
  • 1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 4 - 6
- सबसे पहले एक बाउल में मैदा, नमक और थोड़ा सा पानी डालकर नरम आटा गूंद लें.
- एक दूसरे बाउल में मटर, पत्तागोभी, स्प्रिंग अनियन, सोया सॉस, काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स कर स्टफिंग तैयार कर लें.
- अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें.
- एक लोई को पूरी जितना बेलकर स्टफिंग का एक चम्मच इसमें रख दें और समोसे की शेप में तिकोना मोड़ कर पैक कर दें.
- तेज आंच पर एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रख दें.
- तेल में 4-5 समोसे डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
- इसी तरह से सारे समोसे तल लें.
- तैयार समोसों को मनपसंद चटनी या सॉस के साथ खाएं.

नोट:
- समोसे तलते समय आंच धीमी कर लें. इससे ये अच्छे से पकेंगे.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (1 ratings)
4 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

शाम के स्नैक्स में बेस्ट रहेंगे ये समोसे एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes