ऐसे बनाएं लड़ी पाव के चीले

ऐसे बनाएं लड़ी पाव के चीले

आमतौर पर लोग बची हुई ब्रेड फेंक देते हैं, लेकिन आप इसे फेंकने के बजाय इससे बेहतरीन चीले भी बना सकते हैं. यह बहुत ही आसानी से बन जाते हैं और स्वादिष्ट भी होते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 पाव
  • 1/2 कप सूजी
  • 1/4 कप दही
  • 1/4 कप गाजर कटी हुई
  • 1/4 कप शिमला मिर्च कटी हुई
  • 2 टेबलस्पून हरा धनिया कटा हुआ
  • 1 टीस्पून चावल का आटा
  • 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले एक बर्तन में पाव के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें.
- अब ग्राइंडर जार में सूजी, दही और 1 चम्मच पानी डालकर इसका पेस्ट बना लें.
- पेस्ट में चावल का आटा, हल्दी पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें.
- मिश्रण में गाजर, शिमला मिर्च, हरा धनिया और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं.
- मीडियम आंच पर एक तवे पर हल्का तेल लगाकर इसे चिकना करें और गर्म करने के लिए रखें.
- तवे के गर्म होते ही मिश्रण का एक चम्मच गोलाकार में फैलाएं.
- चीले के ऊपर तेल लगाकर इसे पलटते हुए दोनों तरफ से सेंक लें.
- तैयार है बची हुई ब्रेड का चीला. सॉस या चटनी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं लड़ी पाव के चीले एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 पाव और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes