ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- 1 1/2 कप मूंग दाल
- 2 हरी मिर्च
- 1 इंच अदरक का टुकड़ा
- 3 टेबलस्पून आटा
- 1 टेबलस्पून जीरा
- 1 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 टेबलस्पून दरदरी कुटी लाल मिर्च
- 2 टेबलस्पून साबुत धनिया
- 1 टेबलस्पून नमक
- 2 टेबलस्पून बारीक कटी धनियापत्ती
- 2 टेबलस्पून कच्ची घानी सरसों का तेल
- 1 लीटर सरसों का तेल, एक टुकड़ा कोयला
- 1/4 टीस्पून हींग
- 2 टेबलस्पून सरसों पाउडर
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टीस्पून नमक
- 1 लीटर पानी
विधि
- तय समय बाद दाल का पानी निकाल दें.
- अब ग्राइंडर जार में दाल, हरी मिर्च और अदरक डालकर पीस लें.
- इस मिश्रण को एक बर्तन में निकाल लें.
- इसमें आटा, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, लाल मिर्च, साबुत धनिया, धनियापत्ती और नमक डालकर तरह मिक्स कर लें.
- तेज आंच पर पैन में तेल गरम कर लें.
- जैसे ही तेल गरम हो इसे दाल के मिश्रण में डालकर मिक्स करें.
- उसी पैन में तेल डालकर करें.
- तेल के गरम होते ही दाल के मिश्रण से नींबू के आकार का मिश्रण लें और इसे हथेलियों से चपटाकर तेल में डालते जाएं और सुनहरा होने तक तल लें.
- इसी तरीके से सारे वड़े तल लें.
- हल्के ठंडे होने पर इन वड़ों को पानी में डालकर रख दें.
- कांजी वड़े का पानी बनाने के लिए कोयले का एक टुकड़ा आंच पर रखें.
- जब टुकड़ा पूरी तरह से जल जाए तो इसे एक कटोरी में डाल दें.
- कोयले वाली कटोरी की एक बड़े भगोने में रखें. फिर इसमें आधा चम्मच घी और थोड़ी हींग डालें.
- इसके धुएं निकलने लगे तो बर्तन से ढंक दें. ताकी धुआं बाहर न निकले.
- इसके बाद कोयले वाली कटोरी को बाहर निकालें और भगोने में पानी डालकर ढंक दें. ऐसा करने से हींग का धुआं पानी में अच्छी तरह मिल जाएगा.
- इस पानी में राई पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- अब वड़ों को पानी से निकालें और हथेलियों से दबाकर हींग मसाले वाले पानी में डालते जाएं.
- इस तरह से सारे वड़ों को पानी में डाल दें और ढककर 1 दिन तक रख दें.
- तैयार है कांजी वड़े. खाएं और खिलाएं.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
ऐसे बनाएं कांजी वड़े एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 1/2 कप मूंग दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
ऐसे बनाएं कांजी वड़े बनाने के लिए सबसे पहले 1 1/2 कप मूंग दाल तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
ऐसे बनाएं कांजी वड़े बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह ऐसे बनाएं कांजी वड़े रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
ऐसे बनाएं कांजी वड़े बनाने के लिए 1 1/2 कप मूंग दाल के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, ऐसे बनाएं कांजी वड़े को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
ऐसे बनाएं कांजी वड़े का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
ऐसे बनाएं कांजी वड़े एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT