मिंट चीज पास्ता

मिंट चीज पास्ता

आप अक्सर पास्ता तो खाते ही होंगे, इस बार आप अपने पास्ता में पुदीना मिला कर बनाएं पास्ता का अलग फ्लेवर मिंट चीज पास्ता.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 से 2 कप पास्‍ता, एक कटी हुई गाजर, एक बारीक कटी शिमला मिर्च, एक कप बेबी कॉर्न, एक चम्‍मच क्रीम, एक चम्‍मच चीज स्‍प्रेड
  • 3 कटे टमाटर, आधा कप पुदीने की पत्‍ती
  • 5 लहसुन की कलियां, स्‍वादानुसार लालमिर्च, स्‍वादानुसार नमक
  • 2 चम्‍मच ऑलिव ऑइल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- एक बर्तन में पानी, नमक, और ऑलिव ऑइल में पास्‍ता डालकर गैस पर ढक कर पकने के लिये रख दें और बीच-बीच में चलाते रहें जब पास्‍ता पक जाए तो उसका पानी निकालकर ठंडा होने दें.
- एक तरफ बेबी कॉर्न और गाजर को थेाड़ा सा पानी और नमक डाल कर माइक्रोवेव में 3 से 4 मिनट तक पकने के लिए रख दें.
- अब मिक्‍सर में लहसुन, पुदीने की पत्‍ती, टमाटर, लालमिर्च और नमक डाल कर बारीक पेस्‍ट बनाकर पास्‍ता सॉस बना लें अगर आप सॉस को और पतला करना चाहते हैं तो उसमें थोड़ा दूध या पानी मिला लें.
- एक पैन में ऑलिव ऑइल गर्म करें, फिर गर्म तेल में शिमला मिर्च और पकी साब्‍जियां डालकर चलाएं.
- फिर सब्‍जियों में पुदीना और टमाटर पेस्‍ट डालकर मिलाएं और पैन को ढक कर 3 से 4 मिनट तक पकाएं.
- 3 से 4 मिनट बाद पैन के ढक्कन को खोलकर सब्‍जियों में क्रीम, चीज और थोड़ा सा नमक मिलाएं.
- इसके बाद सब्‍जियों में पास्‍ता डाल कर अच्छे से चलाकर मिला लें और एक मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें.
- मिंट चीज पास्ता तैयार है.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (166 ratings)
4.3 avg from 166 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मिंट चीज पास्ता एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 से 2 कप पास्‍ता, एक कटी हुई गाजर, एक बारीक कटी शिमला मिर्च, एक कप बेबी कॉर्न, एक चम्‍मच क्रीम, एक चम्‍मच चीज स्‍प्रेड और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इटैलियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes