बिहार की शान है ये लिट्टी चोखा

बिहार की शान है ये लिट्टी चोखा

बिहार के खान-पान का जिक्र होते ही सबसे पहले लिट्टी-चोखा का नाम ही जुबान पर आता है. ठंड में इसे खाने का अपना अलग ही मजा है. यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है.  

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • लिट्टी बनाने के लिए:
  • 2 कप आटा
  • 1/2 टीस्पून तेल
  • 1/2 टीस्पून अजवाइन
  • 2 टेबलस्पून घी, लिट्टी में भरने वाला मसाला:
  • 1 कप सत्तू
  • 4-5 लहसुन, कद्दूकस किए हुए
  • 1 टुकड़ा अदरक, कद्दूकस किया हुआ
  • 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 2-3 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1/2 कप हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
  • 1 टीस्पून अजवाइन
  • 1 टीस्पून नींबू का रस
  • 1 टीस्पून तेल
  • 1 टेबलस्पून अचार का मसाला, नमक स्वादानुसार, चोखा बनाने के लिए:
  • 1 बैंगन, गोल वाला
  • 2-3 आलू
  • 2 टमाटर
  • 2-3 कली लहसुन, बारीक कटी हुई
  • 1 टुकड़ा अदरक, बारीक कटी हुई
  • 1 प्‍याज, बारीक कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1 टीस्पून हरा धनिया
  • 1 नींबू
  • 1 टेबलस्पून तेल, नमक स्‍वादानुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4

सबसे पहले लिट्टी बनाएं:
- आटे को छान कर बर्तन बॉउल में निकाल लें.
- अब इसमें घी और हल्‍का नमक डाल कर अच्छी तरह मिला लें. फिर आटे को गुनगुने पानी से नरम आटा गूंथ लें.
- गूंथे हुए आटे को ढककर आधा घंटे के लिए रख दें. 

लिट्‍टी का मसाला बनाने के लिए:
- सत्तू को एक बॉउल में निकालें और उसमें अदरक, हरी मिर्च, धनिया, नींबू का रस, नमक, काला नमक, जीरा, सरसों का तेल और अचार का मसाला डालकर अच्‍छी तरह मिला लें.
- अब इसमें हल्‍का सा पानी डालकर दरदरा मसाला बना लीजिए.

लिट्टी कैसे बनाएं:
- गूंथे हुए आटे से मध्यम आकार की लोइयां बना लें और इन लोइयों को हाथों की सहायता से कटोरी जैसा बना लें.
- अब इन कटोरियों में 1 से 2 चम्‍मच तैयार मसाला भरें और आटे को चारों ओर से उठा कर बंद करके गोल कर लोई बना लें.
- अब इस लोई को हथेली से दबा कर थोड़ा चपटा कर लें.
- अब एक लोहे बर्तन में लकड़ी या कोयले को जलाकर आग बना लें और बनाई हुई लोइयों को इस आग में सेंक लें.

चोखा कैसे बनाएं :
- बैंगन, आलू और टमाटर को भूनकर छील लें.
- अब एक बॉउल में डालकर इन्‍हें मैश कर लें और उसमें प्‍याज, मिर्च, धनिया पत्‍ता, नींबू, नमक और तेल डाल कर अच्छी तरह मिलाइए.
- अब एक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें और उसमें लहसुन और अदरक लहसुन को डालकर छौंक तैयार करें.
- इस छौंक को चोखे में मिलाएं.
- अब एक छोटे बॉउल में चोखा निकालें और प्‍लेट में रखें.
- गरमागर्म लिट्टी को बीच से तोड़कर घी में डुबोकर प्‍लेट में रखें.
- तैयार लिट्टी चोखा को सरसों की चटनी के साथ गरमागर्म सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (466 ratings)
4.3 avg from 466 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बिहार की शान है ये लिट्टी चोखा एक लोकप्रिय लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे लिट्टी बनाने के लिए: और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes