ऐसे बनाइए गुड़ मुरमुरे के लड्डू

ऐसे बनाइए गुड़ मुरमुरे के लड्डू

गुड़ मुरमुरे के लड्डू घर पर आसानी से बना लिए जाते हैं और ये बहुत स्वादिष्ट भी लगते हैं. इन लड्डुओं का करारापन बहुत ही अच्छा लगता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 500 ग्राम लाई/मुरमुरे   
  • 200 ग्राम गुड़
  • 1 कप पानी
  • 3-4 टीस्पून घी

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
- एक कड़ाही में घी डालकर धीमी आंच पर गर्म करें.
- अब इसमें मुरमुरे हल्का भून लें. ध्‍यान रहे कि आंच ज्‍यादा तेज न करें वरना मुरमुरे जल जाएंगे.
- गुड़ को तोड़कर अलग बर्तन में रख दें.
- अब दूसरी कड़ाही में थोड़ा सा घी गर्म करके उसमें गुड़ और पानी डालकर उबाल लें.
- बीच-बीच में इसे चलाते रहें.
- जब गुड़ की एक तार की चाशनी बन जाए तो उसमें मुरमुरे डालकर अच्‍छी तरह मिला लें और गैस बंद कर दें.
- मिश्रण को छूकर देखें. अगर यह हाथ में सहने लायक हो जाए तो उसके लड्डू बना लें.
- जब लड्डुओं का गुड़ सूख जाए तो इन्‍हें डिब्‍बे में भरकर रख लें और जब मन करें खाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (2 ratings)
4.5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए गुड़ मुरमुरे के लड्डू एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम लाई/मुरमुरे    और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes