आटे के मालपुए
Back
कुछ मीठा हो जाए वेज,पार्टी

आटे के मालपुए

देसी मिठाई में घर के बने मालपुए का स्‍वाद सभी को पसंद होता है लेकिन मैदा पड़ा होने की वजह से इन्‍हें ज्‍यादा खा पाना मुश्किल होता है. अब बनाइए आटे के मालपुए और चखें इनका हेल्‍दी स्‍वाद...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप गेहूं का आटा
  • 1/2 कप शक्कर
  • 1/2 चम्‍मच पिसी कालीमिर्च
  • 1 चम्‍मच सौंफ
  • 2 चम्‍मच घी

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4

- एक गहरे पैन में चीनी और 1 कप पानी डालकर मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए हुए 5 मिनट तक पका लें.
- अब इस मिश्रण को बाउल में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें.
- ठंडा करने के बाद इसमें क्रश की हुई कालीमिर्च, सौंफ, गेहूं का आटा और 1/4 कप पानी डालकर अच्छी तरह मिलाकर फेंटकर अलग तरफ रख दें.
- एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में घी गरम करें और उसमें एक चम्मच घोल गरमा गरम घी में डालें.
- तेज आंच पर मालपुए को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें.
- इसी तरह से बाकी के घोल से मालपुए बना लें और कटे हुए काजू-बादाम से सजाकर सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (909 ratings)
4.1 avg from 909 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आटे के मालपुए एक लोकप्रिय वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे 1 कप गेहूं का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes