मीठे में ऐसे बनाइए एपल रबड़ी
Back
कुछ मीठा हो जाए वेज,पार्टी,डिनर

मीठे में ऐसे बनाइए एपल रबड़ी

मीठे में रबड़ी का स्वाद सभी को बहुत पसंद आता है. आज देने इसके स्वाद को थोड़ा सा ट्विस्ट और बनाएं हेल्दी एपल रबड़ी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 3 कप दूध, फुलक्रीम
  • 1/2 कप चीनी
  • 3/4 एपल (सेब), छिले और कसे हुए
  • 1/2 चम्म्च इलायची पाउडर
  • 3 चम्मच बादाम, हल्के उबले और कटे हुए

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक चौड़े पैन में दूध डालकर मध्यम आंच पर 20 से 25 मिनट तक पकाएं और इसे लगातार चलाते रहें.
- अब इसमें सेब और चीनी डालकर मिलाएं और बीच-बीच में चलाते हुए 4-5 मिनट तक और पकाएं.
- सेब को रबड़ी में डालने से तुरंत पहले ही कसे क्योंकि पहले से कटा सेब भूरा हो सकता है.
- बादाम और इलायची पाउडर डालकर इसे अच्छी तरह मिला दें.
- तैयार है एपल रबड़ी. इसे कम से कम 2 घंटे के लिए फ्रिज में रखें और ठंडा-ठंडा सर्व करें.

 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (88 ratings)
4.4 avg from 88 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मीठे में ऐसे बनाइए एपल रबड़ी एक लोकप्रिय वेज,पार्टी,डिनर रेसिपी है, जिसे 3 कप दूध, फुलक्रीम और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes