ऐसे बनाएं चुकंदर मावा बर्फी

ऐसे बनाएं चुकंदर मावा बर्फी

आपने चुकंदर का सलाद , चुकंदर का हलवा आदि कई और चीजें बनाई होंगी, लेकिन अब बनाकर खाएं इसकी बर्फी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप मावा
  • 2 कप चुकंदर कद्दूकस किया हुआ1 कप चीनी
  • 1 कप मिल्क पाउडर
  • 1/4 टीस्पून इलायची पाउडर
  • 2 टेबलस्पून बादाम पाउडर, घी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
 - सबसे पहले मीडियम आंच में पैन में घी डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- अब चुकंदर डालकर 2 मिनट भून लें.
- 2 मिनट बाद चीनी डालकर इसके घुलने तक चलाते हुए पकाएं.
- दूसरी तरफ पैन में मावा डालकर भून लें.
- जब मावा भुन जाए तब चीनी डालकर पकाएं.
- चीनी और मावा के भुनने के बाद इलायची पाउडर डालकर 2 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें.
- चुकंदर वाले मिश्रण में मिल्क पाउडर डालकर इसके गाढ़ा होने तक पकाएं.
- जब मिश्रण पैन छोड़ने लगे तब इलायची पाउडर और बादाम पाउडर डालकर मिक्स कर 2 मिनट तक पकाएं.
- अब एक प्लेट पर घी लगाकर इसे चिकना कर लें.
- पहले मावा वाला मिश्रण फैलाएं फिर ऊपर से चुकंदर वाला मिश्रण फैलाकर किसी चम्मच की मदद से हल्का दबा दें.
- मिश्रण को सेट होने के लिए 2 घंटे तक रख दें.
- तय समय के बाद बर्फी को मनचाहे पीस में काट लें.
- तैयार है चुकंदर की बर्फी. खाएं और खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं चुकंदर मावा बर्फी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप मावा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes