मीठे में छुहारे का हलवा

मीठे में छुहारे का हलवा

छुहारा और खजूर यूं तो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. इसकी मिठाई और लड्डू तो खूब पसंद करते भी हैं. अब बनाएं छुहारे का हलवा.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 200 ग्राम छुहारा (दूध में 6 घंटे भीगे हुए), आधा लीटर दूध
  • 100 ग्राम चीनी
  • 4 बड़ा चम्मच देशी घी
  • 2 बड़ा चम्मच कद्दूकस किया नारियल
  • 1 बड़ा चम्मच बादाम (बारीक कतरा हुआ)
  • 1 बड़ा चम्मच काजू (बारीक कतरा हुआ)
  • 1 बड़ा चम्मच किशमिश
  • 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले चाकू से छुहारे के बीज निकाल लें और मिक्सी में हल्का दरदरा पीस लें.
- अब एक फ्राई पैन में घी डालकर गर्म करें.
- गर्म होने पर आंच मध्यम कर दें और पैन में छुहारे का पेस्ट डालकर इसे 15 मिनट तक भून लें.
- जब छुहारे का पेस्ट सुनहरा होने लगे, तो इसमें चीनी और दूध डाल दें और धीमी आंच पर चलाते हुए पकाएं.
- जब दूध पूरी तरह से सूख जाए और इसमें घी अलग होने लगे, तो बादाम , काजू, किशमिश और इलायची पाउडर डाल दें और 2 मिनट तक पकाने के बाद ढक दें.
- छुहारे का हलवा तैयार है. इसे गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (78 ratings)
3.9 avg from 78 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मीठे में छुहारे का हलवा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 200 ग्राम छुहारा (दूध में 6 घंटे भीगे हुए), आधा लीटर दूध और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes