ऐसे बनाइए केसर पिस्ता फिरनी

ऐसे बनाइए केसर पिस्ता फिरनी

केसर पिस्ता फिरनी एक अवधी मिष्ठान है जो खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है. यह लखनऊ की खास डिश है और इसे हर खास त्योहार पर खूब बनाया जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • दो बड़ा चम्मच पिस्ता (बारीक कटा हुआ), चार बड़ा चम्मच चीनी, दो बड़ा चम्मच चावल (पिसे हुए), चुटकीभर केसर, एक बड़ा चम्मच इलायची पाउडर, डेढ़ कप दूध

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक कटोरी में चावल डालकर इसे 10 मिनट तक भिगोकर रख दें.
- दूसरी ओर मीडियम आंच में एक पैन में दूध डालकर इसे उबलने रखें.
- दूध में पहला उबाल आते ही इसमें चावल डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लें.
- चावल के सॉफ्ट होने तक इसे पकाएं.
- चावलों के पकते ही पिस्ता, इलायची पाउडर और चीनी डालें.
- 3 से 4 मिनट तक कड़छी से लगातार चलाते रहें और फिर आंच बंद कर दें.
- अब इसे एक कटोरी में निकालकर केसर से गार्निश करें.
- तैयार है केसर पिस्ता फिरनी. गर्म या ठंडा जैसा मनचाहे सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (3 ratings)
4 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए केसर पिस्ता फिरनी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे दो बड़ा चम्मच पिस्ता (बारीक कटा हुआ), चार बड़ा चम्मच चीनी, दो बड़ा चम्मच चावल (पिसे हुए), चुटकीभर केसर, एक बड़ा चम्मच इलायची पाउडर, डेढ़ कप दूध और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes