हरे मटर का पैन केक या चीला

हरे मटर का पैन केक या चीला

आपने बेसन का चीला तो खाया होगा. हम आपको बता रहे हैं हरे मटर का चीला बनाना. इसे पैन केक भी कहा जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • तीन चौथाई कप उबली हरी मटर, आधा कप चावल का आटा, आधा कप बेसन, एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी, आधा छोटा चम्मच ईनो
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 बड़ा चम्मच तेल, एक चौथाई कप टमाटर, बारीक कटा हुआ, आधा कप गाजर कद्दूकस किया हुआ
  • 2 छोटा चम्मच हरी मिर्च
  • 2 बड़ा चम्मच चीज, कद्दूकस किया हुआ
  • 4 छोटा चम्मच पनीर, कद्दूकस किया हुआ, आवश्यकतानुसार पानी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- मिक्सर में डालकर उबली हुई मटर का पेस्‍ट बना लें और एक कटोरे में निकाल लें. इसमें चावल का आटा, बेसन, हल्‍दी, हरी मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. बेसन और पालक चीला
- अब धीरे-धीरे पानी डालते जाएं और घोल बनाते जाएं. इसमें ईनो डालें. (ध्यान रहे ईनो डालने के बाद मिश्रण को ज्‍यादा चलाना नहीं चाहिए नहीं तो वह फूलेगा नहीं.) ऐसे बनाएं क्रिस्पी फलाहारी चीला
- अब एक नॉन स्‍टिक पैन को मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रखें.  मूंग दाल चीला रेसिपी
- जब पैन गर्म हो जाए इसमें थोड़ा तेल डालें और एक कड़छी मिश्रण डालकर तवे पर फैलाएं. (इसे कड़छी से ही गोल आकार दें.)
- अब इस पर पनीर, चीज, टमाटर और थोड़ा सा तेल डालें. फिर चीला या पैन केक को को पलट दें और दूसरी ओर भी सेंके.
- मटर के पैनकेक तैयार हैं, इन्‍हें चटनी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (202 ratings)
4.1 avg from 202 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

हरे मटर का पैन केक या चीला एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे तीन चौथाई कप उबली हरी मटर, आधा कप चावल का आटा, आधा कप बेसन, एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी, आधा छोटा चम्मच ईनो और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes