मूंग दाल की खिचड़ी

मूंग दाल की खिचड़ी

अगर ब्रेकफास्ट में कुछ झटपट और हेल्दी खाना चाहते हैं तो मूंगदाल खिचड़ी से बढ़िया कुछ नहीं हो सकता है. इसे स्वादिष्ट बनाता है इसमें लगने वाला घी और जीरे का तड़का.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप चावल, एक कप मूंग की दाल, बारीक कटी हुई 2 हरी मिर्च, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चुटकी हींग पिसी हुई, एक छोटा चम्मच जीरा
  • स्वादानुसार नमक, घी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
- मूंग दाल और चावल साफ करके धो लें.
- आंच पर कूकर या बर्तन में घी गरम करें.
- अब घी में जीरे का तड़का लगाएं. फिर हरी मिर्च, हल्दी और हींग डालकर मध्यम आंच पर एक मिनट तक पकाएं.
- इसके बाद कूकर या बर्तन में दाल और चावल डालकर मिक्स करें.
- फिर इसमें तीन कप पानी और नमक डालकर ढक्कन को बंद कर दें. कूकर में तीन सीटी आने के बाद आंच बंद कर दें. यदि दूसरे बर्तन में बना रहे हैं 4 कप पानी मिलाएं और ढककर 20-25 मिनट तक पकाएं.
- कूकर का प्रेशर खत्म हो जाए, तो ढक्कन खोल दें.
- अब मूंग दाल की खिचड़ी  तैयार है. इसे दही, अचार, चटनी या रायते के साथ खाएं और खिलाएं.
- इसमें पानी थोड़ा ज्यादा रखेंगे तो खिचड़ी पतली बनेगी.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (201 ratings)
4.2 avg from 201 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मूंग दाल की खिचड़ी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप चावल, एक कप मूंग की दाल, बारीक कटी हुई 2 हरी मिर्च, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चुटकी हींग पिसी हुई, एक छोटा चम्मच जीरा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes