मसाला पराठा
Back
रोटी-पराठा वेज,ब्रेकफास्‍ट

मसाला पराठा

पराठे के कई सारे स्‍वाद आपने बनाएं और खाए होंगे लेकिन कभी आपने चटपटा मसाला पराठा ट्राई किया है. यहां जानें इसकी आसान सी टेस्‍टी रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप आटा
  • 1 कप बेसन
  • 1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी
  • 2 बड़े चम्मच कटा हरा धनिया
  • 1 छोटा चम्मच अजवायन
  • 1 चम्मच अदरक का पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चुटकी हींग
  • ½ छोटा चम्मच जीरा
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 कप तेल, अलग से

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4

- एक बड़े बॉउल में या फिर किसी बड़ी आटा गूंदने की थाली में आटा और बेसन मिला के छान लें.
- अब इस आटे में मसाले की सारी सामग्री और एक चम्‍मच तेल मिलाकर अच्‍छी तरह मिला लें.
- तैयार आटे के मिक्‍सचर में पानी डालकर मुलायम आटा गूंद लें और इसे ढककर आधे घंटे के लिए अलग रख दें.
- आधे घंटे के बाद आटे की 10-12 लोई बना लें और हर लोई में तेल लगा के मोड़ के पराठे की लोइया तैयार कर लें.
- अब इन्‍हें मन मुताबिक तिकोना या गोल जैसा भी आप चाहे पराठा बेल लें.
- तवा गरम कर और पराठा डाल के दोनों तरफ से तेल लगा के करारा और सुनहरा होने तक सेंक लें. इसी तरह से सारे पराठे सेंक लें.
- तैयार गरमागरम पराठों को अचार, दही या फिर चटनी के सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (307 ratings)
4.2 avg from 307 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मसाला पराठा एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 1 कप आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes