नारियल और लहसुन की चटनी

नारियल और लहसुन की चटनी

साउथ इंडियन खाने के टेस्ट को बदलने के लिए इसके साथ सर्व की जाने वाली नारियल चटनी में अलग-अलग ट्विस्ट डालें. फिलहाल यहां जानें नारियल और लहसुन की चटनी बनाने का तरीका..

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • लहसुन की 8 कलियां, छिली
  • 3/4 कप नारियल, कद्दूकस किया
  • 3 बड़े चम्मच चना दाल
  • 2 बड़े चम्मच धनिया पत्तियां, कटी हुईं, आधी चम्मच अदरक, बारीक कटी (चाहें तो)
  • 1 से 2 हरी मिर्च, कटी
  • 10 करी पत्ते
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 चम्मच तेल

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
- पैन में तेल डालकर गैस पर गर्म करने रखें.
- अब पैन में करी पत्ते डालकर फ्राई करके गैस बंद कर दें.
- इसके बाद ग्राइंडर जार में लहसुन की कलियां, नारियल, धनिया पत्तियां, हरी मिर्च और अदरक डालें.
- जार का ढक्कन लगाकर इसे ग्राइंडर पर सेट करके सारी सामग्री को बारीक पीस लें.
- अब फ्राईड करी पत्तों को तेल के साथ ग्राइंडर जार में डालें.
- फिर जार में नमक और एक चम्मच पानी भी डालें और सामग्री को फिर से पीसें.
- चटनी को बारीक पीसें. लीजिए तैयार है नारियल और लहसुन की चटनी. अब इसे इडली, डोसा, उत्तपम या किसी भी साउथ इंडियन डिश के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (188 ratings)
4.3 avg from 188 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नारियल और लहसुन की चटनी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे लहसुन की 8 कलियां, छिली और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes