प्याज-इमली की चटनी

प्याज-इमली की चटनी

प्याज की चटनी में डालें इमली का खट्टापन और बनाएं चटपटी प्याज-इमली की चटनी. यह चटनी स्नैक्स के जायके को दोगुना बढ़ा देगी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • एक छोटा प्याज कटा हुआ
  • 4 लाल मिर्च, आधा छोटा चम्मच इमली का पेस्ट
  • स्वादानुसार नमक, तड़के के लिए :, आधी छोटी चम्मच राई
  • 4 से 5 करी पत्ते
  • 2 चम्मच तेल

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले कड़ाही में एक चम्मच तेल गर्म करें. इसमें लाल मिर्च और कटा हुआ प्याज डालकर फ्राई करें.
- जब प्याज का रंग सुनहरा हो जाए तो गैस बंद कर दें और इन्हें प्लेट में निकालकर ठंडा कर लें.
- अब मिक्सर में फ्राइड प्याज, लाल मिर्च, इमली का पेस्ट, नमक और थोड़ा पानी डालें. इसे बारीक पीसकर चटनी बनाएं.
- इसके बाद चटनी में तड़का लगाने के लिए गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें.
- फिर तेल में राई और करी पत्ते का तड़का लगाएं.
- जब राई तड़कने लगे तो इसमें चटनी डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें.
- लीजिए तैयार है प्याज-इमली की चटनी. इसे डोसा, उत्तपम या किसी भी स्नैक्स के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (256 ratings)
4.4 avg from 256 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

प्याज-इमली की चटनी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक छोटा प्याज कटा हुआ और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes