चाय का मसाला

चाय का मसाला

एक कप मसाला चाय थकान भी भगाती है और गपशप का मजा भी बढ़ाती है. लेकिन मसाला बाजार से क्यों लिया जाए, जब आप इसे घर पर ही तैयार कर सकते हैं. जानिए इसका आसान तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4-5 टुकड़े या आधी कटोरी सूखी अदरक (सौंठ)
  • 1.5 जायफल
  • 10 ग्राम या करीब दो बड़े चम्म्च छोटी इलायची
  • 10 मध्यम आकार के टुकड़े दालचीनी
  • 5 ग्राम या एक बड़ा चम्म्च लौंग
  • 3 चम्मच सौंफ, आधा बड़ा चम्मच काली मिर्च, आधी कटोरी तुलसी के सूखे पत्ते

🍳 सुझाव

Time 5 से 15 मिनट

- सबसे पहले सूखी हुई अदरक को मिक्सर में अच्छी तरह पीस लें. एक कटोरी में अलग रख दें.
- इसके बाद जायफल को ग्राइंडर में चलाकर पाउडर तैयार करें. इसको भी निकाल कर एक कटोरी में अलग रख दें.
- अब ग्राइंडर में बाकी सारी चीजों को डालें और इनका पाउडर तैयार होने तक चलाएं.
- अब इस पाउडर में पिसी हुई सूखी अदरक और पिसा जायफल डालकर कुछ देर के लिए ग्राइंडर चलाएं.
- चाय का मसाला तैयार है. ठंडा होने पर इसे स्टील या कांच के बर्तन में रखें.
- दो कप चाय बनाने के लिए करीब चौथाई चम्मच इस मसाले का प्रयोग करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (523 ratings)
4.4 avg from 523 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चाय का मसाला एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4-5 टुकड़े या आधी कटोरी सूखी अदरक (सौंठ) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes