फलाहार बनाने में ये टिप्स बेहद काम आएंगे
व्रत के दौरान फलाहारी चीजें बनाने के लिए साबूदाना, मूंगफली, कुट्टू के आटे, मखाने और चीनी का इस्तेमाल किया जाता है. अगर इनसे व्रत के पकवान बना रहे हैं तो ये छोटे-छोटे टिप्स अपना लें. बहुत काम आएंगे.
ADVERTISEMENT
विधि
व्रत के दौरान ज्यादातर चीजें साबूदाना से बनती हैं. आप इससे बनी चीजें खाना भी पसंद करते हैं क्योंकि इससे कोई फलाहारी पकवान जल्दी और आसानी से बच जाता है. अगर साबूदाने को ज्यादा देर तक भिगोकर रखेंगे तो यह तलने में तेल और पकने में समय भी ज्यादा लेगा. तभी आप देखते होंगे कि इसके बड़े तलने में बहुत ज्यादा तेल लगता है. साबूदाने को एक निश्चित समय तक ही भिगोकर रखें. अगर इसका ऊपरी हिस्सा पारदर्शी रहेगा तो यह इस्तेमाल के लिए बढ़िया है. अच्छी तरह भिगोकर रखे गए साबूदाने में तेल भी कम लगता है. साबूदाने को दबाकर भी इसकी पहचान कर सकते हैं कि यह अच्छी फूल गया है या नहीं.
(ये साबूदाना भिगोने का सही तरीका)
तलने से बेहतर है मूंगफली को रोस्ट कर लें
फलाहार के बहुत सारे व्यंजन बनाने में मूंगफली का इस्तेमाल होता है. इसे किसी भी पकवान में डालने से पहले ज्यादातर लोग तल देते हैं जो कि गलत तरीका है. तलने से बढ़िया है इसे तवे या कढ़ाई में भून लें. बिना तेल डाले हल्का-सा सुनहरा या भूरा होने तक भून लें. ऐसा करने से साबूदाने की खिचड़ी, बड़े या फिर दूसरी चीजों में डालकर बनाने में कम तेल लगेगा.
(माइक्रोवेव में ऐसे रोस्ट करें मूंगफली)
सिंघाड़े के आटे को इस तरह से गूंदें
सिंघाड़े के आटे को सामान्य आटे की तरह न गूंदें. इसका आटा कॉर्नफ्लोर की तरह होता है. इसमें अगर ज्यादा पानी डाल दिया तो फिर इसे गूंदने में बहुत दिक्कत आ सकती है. इससे बचने के लिए इसे गूंदते वक्त हल्का-सा तेल मिलाएं फिर ऊपर से थोड़ा-थोड़ा पानी डालते जाएं और गूंदते जाए. (सिंघाड़े के आटे की नमकीन बर्फी)
ऐसे में ज्यादा हेल्दी होंगे मखाने
मखाने की खीर या खिचड़ी बनाने के अलावा अगर इन्हें सूखा खाना चाहते हैं तो इन्हें तलने से बेहतर होगा रोस्ट करके खाना. क्योंकि ये अंदर से खोखले होते हैं और तलते वक्त इनके अंदर तेल घुस जाता है. इसलिए कम तेल में इन्हें रोस्ट करें. सूखा भूनने से भी खाते वक्त ये रबर की तरह खिंचते हैं. सिंघाड़े के आटे की पूरी बनाने के लिए भी मखाने इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए इन्हें भिगो लें. इसके बाद निचोड़कर आटे में मिलाकर गूंद लें. ऐसा करने से सिंघाड़े के आटे को गूंदने के लिए अतिरिक्त पानी की जरूरत नहीं होगी. इसकी पूरियां स्वाद में मजेदार लगेंगी. (ऐसे बनाएं रोस्टेड मखाना चाट)
रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीनी को व्रत के वक्त न खाएं
व्रत के दौरान मीठे पकवान बनाने के लिए आमतौर पर इस्तेमाल होने वाली चीनी का इस्तेमाल न करें.
प्रोसेस करके बनाई गई चीनी में मिनरल होने के साथ ही यह नुकसानदायक हो सकती है. गुड़ का भी इस्तेमाल न करें. बाजार से बिना फिल्टर की चीनी लाएं और व्रत के मीठे पकवान बनाएं. (जानें कौन सी चीनी है सेहत के लिए बेस्ट?)
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
फलाहार बनाने में ये टिप्स बेहद काम आएंगे एक लोकप्रिय व्रत-त्योहार रेसिपी है, जिसे फलाहार बनाने में ये टिप्स बेहद काम आएंगे और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
फलाहार बनाने में ये टिप्स बेहद काम आएंगे बनाने के लिए सबसे पहले फलाहार बनाने में ये टिप्स बेहद काम आएंगे तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
फलाहार बनाने में ये टिप्स बेहद काम आएंगे बनाने में लगभग 30-40 मिनट तैयारी का समय और 30-40 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह फलाहार बनाने में ये टिप्स बेहद काम आएंगे रेसिपी लगभग 4 लोगों लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
फलाहार बनाने में ये टिप्स बेहद काम आएंगे बनाने के लिए फलाहार बनाने में ये टिप्स बेहद काम आएंगे के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, फलाहार बनाने में ये टिप्स बेहद काम आएंगे को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
फलाहार बनाने में ये टिप्स बेहद काम आएंगे का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
फलाहार बनाने में ये टिप्स बेहद काम आएंगे एक लोकप्रिय भारतीय व्रत-त्योहार रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT