मसाला मठरी
Back
स्‍नैक्‍स वेज,पार्टी

मसाला मठरी

मठरी का स्‍वाद भारत के लगभग हर हिस्‍से में पसंद किया जाता है. आइए जानें, मसाला मठरी बनाने की रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप मैदा, एक चम्‍मच घी, नमक स्‍वादानुसार, एक चम्मच चाट मसाला, एक चौथाई कप मूंगफली पाउडर, एक चम्मच अजवाइन
  • 2 कप तेल

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4

- सबसे पहले मैदे में घी डालकर अच्‍छी तरह से मिला लें.
- अब उसमें नमक, मूंगफली पाउडर और अजवाइन डालकर मिलाएं.
- आटे में गुनगुना पानी डालकर सख्‍त आटा गूंद लें और इसे ढककर आधे घंटे के लिए अलग रख दें.
- आधे घंटे बाद आटे को फिर से अच्‍छी तरह गूंदें और इसकी छोटी-छोटी लोइयां काट लें.
- तैयार लोइयों को हल्‍का सा बेल लें और फिर काटे की सहायता से मठरियों को गोद दें.
- धीमी आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते ही इसमें तैयार मठरियों को डालकर सुनहरा होने तक तल लें और आंच बंद कर दें.
- मसाला मठरी तैयार है.
- तैयार मठरियों पर चाट मसाला डालकर इन्‍हें एयरटाइट जार में रखें.

नोट:
आप चाहें तो तलने की बजाए इन्हें 180 डिग्री सेंटीग्रेट तापमान पर ओवन में भी बेक भी कर सकते हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (120 ratings)
4.5 avg from 120 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मसाला मठरी एक लोकप्रिय वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे 2 कप मैदा, एक चम्‍मच घी, नमक स्‍वादानुसार, एक चम्मच चाट मसाला, एक चौथाई कप मूंगफली पाउडर, एक चम्मच अजवाइन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes