ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- एक कप साबूदाना
- 4 उबले आलू, आधा कप मूंगफली के दाने
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, एक छोटा चम्मच अदरक पेस्ट, हरा धनिया बारीक कटा हुआ
- स्वादानुसार नमक या सेंधा नमक (व्रतवाला नमक), तेल या घी
विधि
- फिर गैस पर एक कड़ाही में मूंगफली के दाने भुन लें.
- उसके बाद मूंगफली दानों का छिलका उतरकर, उन्हें मिक्सी में दरदरा पीस लें.
- अब उबले हुए आलू को छीलकर अच्छे से मैश या कद्दूकस कर लें.
- फिर भीगे हुए साबूदानों का पानी अच्छी तरह निकाल लें, ध्यान रहे साबूदानों में बिलकुल पानी न हो. उसके बाद साबूदानों में मूंगफली के दाने, आलू, हरी मिर्च, अदरक पेस्ट, हरा धनिया और नमक अच्छी तरह मिक्स करके, साबूदाना बड़ा बनाने के लिए मिक्सचर तैयार है.
- अब मिश्रण से छोटे गोल-गोल बॉल बनाकर हाथों से दबाएं और चपटा लोई का शेप देकर बड़े तैयार कर लें.
- गैस पर एक कड़ाही में तेल या घी डालकर गर्म करें, और उसमें 3 से 4 बड़े डालकर दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन फ्राई करें. इसी तरह सारे साबूदाना बड़े सेंक लें.
- साबूदाना बड़े सेककर एक प्लेट में नेपकिन लगाकर इसमें निकलें.
- गर्मागर्म साबूदाना बड़ा तैयार है. इसे हरी चटनी के साथ सर्व करके खाएं.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
साबूदाना बड़ा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप साबूदाना और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
साबूदाना बड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक कप साबूदाना तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
साबूदाना बड़ा बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह साबूदाना बड़ा रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
साबूदाना बड़ा बनाने के लिए एक कप साबूदाना के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, साबूदाना बड़ा को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
साबूदाना बड़ा का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
साबूदाना बड़ा एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT