छ्ठ का मुख्य प्रसाद: ठेकुआ

छ्ठ का मुख्य प्रसाद: ठेकुआ

छठ पर्व को बिहार में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है, इस त्योहार पर खासतौर से कुछ पकवान बनाए जाते हैं जिनमें ठेकुआ विशेष व्यंजन है. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • गेहूं का आटा 500 ग्राम (4 कप), दो बड़े चम्मच कद्दूकस किया नारियल, गुड़ या चीनी 300 ग्राम, चार हरी इलायची पिसी हुई, एक चम्मच सौंफ (चाहें तो), घी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 1.5 से 2 घंटे
Servings 2 - 4
- गुड़ या चीनी को पानी में डालकर एक बर्तन में लगभग एक घंटे के लिए रख दें. हम इस विधि में गुड़ का इस्तेमाल कर रहे हैं.
- एक घंटे में गुड़ पूरी तरह से नहीं पिघले तो इसे गैस पर तेज आंच में रखकर गर्म कर पिघला लें. गैस बंद करें और गुड़ का घोल ठंडा होने दें.
- तब तक एक बर्तन में गेहूं का आटा छान लें. अब आटे में कद्दूकस किया नारियल , पिसी इलायची, सौंफ और 2 चम्‍मच घी डालकर दोनों हाथों से अच्छी तरह मिलाएं.
- इसके बाद आटे को गुड़ वाले पानी से गूंद लें, ध्यान रखें आंटे को सख्त गूंदें.
- अब आंटे में से थोड़ा-थोड़ा और बराबर भाग निकालकर, इन्हें गोल करके दोनों हथेलियों के बीच रखकर दबा दें. ठेकुआ बनाने के लिए बाजार में मिलने वाले लकड़ी के सांचे का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
- इस तरह ठेकुआ तैयार करके एक प्लेट में रखते जाएं.
- उसके बाद एक कड़ाही में घी डालकर, उसे गैस पर तेज आंच में गर्म करें, फिर मध्यम आंच करके गर्म घी में एक साथ 3 से 4 ठेकुए डालकर दोनों तरफ से लाल होने तक फ्राई करें.
- इसी तरह सभी ठेकुए फ्राई करके बना लें और घी से एक प्लेट में निकाल कर रखते जाएं.
- तैयार हैं छठ स्पेशल ठेकुआ.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (301 ratings)
4.3 avg from 301 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

छ्ठ का मुख्य प्रसाद: ठेकुआ एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे गेहूं का आटा 500 ग्राम (4 कप), दो बड़े चम्मच कद्दूकस किया नारियल, गुड़ या चीनी 300 ग्राम, चार हरी इलायची पिसी हुई, एक चम्मच सौंफ (चाहें तो), घी जरूरत के अनुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes