व्रत का हलवा

व्रत का हलवा

कोई भी त्योहार हो, मीठा बनना तो निश्चित होता ही है. आप भी सीख लें कैसे बनाएं यह व्रत का हलवा...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा कप सिंघाड़े का आटा, आधा कप कुट्टू का आटा
  • 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर, आधा कप चीनी बूरा
  • 3 बड़ा चम्मच घी
  • 2 कप पानी
  • 8-9 बादाम बारीक कटे हुए
  • 8-9 पिस्ते बारीक कटे हुए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- धीमी आंच में एक पैन में घी गर्म करने के लिए रखें.
- घी के गर्म होते ही सिंघाडे़ और कुट्टू का आटा डालकर कड़छी से चलाते हुए 1 मिनट तक भूनें. (बादाम अंजीर का हलवा)
- तय समय के बाद आटे में इलायची पाउडर, बादाम, पिस्ते मिलाएं और 2 से 3 मिनट तक और भूनते रहें.
- दूसरी ओर मध्यम आंच में एक पैन में चीनी और पानी डालकर 1 तार की चाशनी बनाने के लिए रखें. (छुहारे का हलवा)
- चाशनी के बनते ही इसे आटे के मिश्रण में डालें और पकाएं. (मिक्स दाल का हलवा)
- जब आटा पूरी तरह से गाढ़ा हो जाए तो समझ लें कि हलवा तैयार है. (गर्मियां आने से पहले सीखें तरबूज का हलवा बनाना)
- लंबे कटे काजू से गार्निश कर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.7 (3 ratings)
4.7 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

व्रत का हलवा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा कप सिंघाड़े का आटा, आधा कप कुट्टू का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes