हॉट एंड सॉर सूप
Back
सूप वेज

हॉट एंड सॉर सूप

सूप का मसालेदार स्वाद लेना है तो हॉट एंड सॉर सूप चखें. इसे बाहर किसी रेस्तरां में पीने से अच्छा घर में यह रेसिपी तैयार करें.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा कप पत्ता गोभी बारीक कटा, एक गाजर छिली और बारीक कटी
  • 5 मशरूम कटे हुए, आधा कप फ्रेंच बींस बारीक कटी, एक प्याज बारीक कटा, लहसुन की 6 कलियां छिली और बारीक कटी, एक छोटा अदरक बारीक कटा
  • 4 चम्मच कॉर्नफ्लॉर 2 बड़े चम्मच पानी में घुला, एक छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 3 चम्मच सोया सॉस
  • 2 चम्मच चावल का सिरका (राइस वेनेगर)
  • 2 से 3 कप पानी या वेजिटेबल स्टॉक
  • स्वादानुसार नमक, एक बड़ा चम्मच तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सभी सब्जियों को काटने से पहले पानी से धो लें. मशरूम को गीले कपड़े से पोंछकर साफ करें और काटें.
- अब गैस पर पैन में तेल गर्म करें. इसमें प्याज, अदरक और लहसुन डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
- जब प्याज सुनहरा हो जाए तो इसमें फ्रेंच बींस और मशरूम डालकर चलाएं.
- तेज आंच करके मशरूम को किनारे से हल्के ब्राउन होने तक फ्राई करें और चलाते रहें.
- इसके बाद पैन में गाजर और पत्ता गोभी डालकर मिलाएं.
- अब सब्जियों को तेज आंच पर 2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
- फिर इसमें पानी या वेजिटेबल स्टॉक, सोया सॉस और नमक डालकर मिक्स करें.
- अब सूप को मध्यम आंच पर पकाएं. इसके बाद इसमें पानी में घुला कॉर्नफ्लॉर डालकर अच्छी तरह चलाकर मिलाएं.
- सूप को थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं. फिर इसमें काली मिर्च पाउडर और वेनेगर डालकर मिलाएं.
- अब गैस बंद कर दें. तैयार है हॉट एंड सॉर सूप. इसे धनिया पत्तियों से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (157 ratings)
4.2 avg from 157 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

हॉट एंड सॉर सूप एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा कप पत्ता गोभी बारीक कटा, एक गाजर छिली और बारीक कटी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह चाइनीज़,सूप खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes