अंजीर का मिल्क शेक

अंजीर का मिल्क शेक

अंजीर का मिल्क शेक टेस्ट में बिल्कुल अलग है और बहुत फायदेमंद भी है. इस एनर्जेटिक और टेस्टी ड्रिंक को ट्राई करने के लिए देखें यह रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 6 अंजीर (ताजा)
  • 2 कप दूध (ठंडा)
  • स्वादानुसार चीनी, ⅛ चम्मच वनीला एक्सट्रेक्ट (चाहें तो)
  • 4 बर्फ के टुकड़े

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले अंजीर को धोकर काट लें.
- अब मिक्सर जार में आधा कप दूध, अंजीर, चीनी और वनीला एक्सट्रेक्ट डालें.
- इसके बाद जार का ढक्कन लगाकर इसे ग्राइंडर पर सेट करके सभी को अच्छी तरह ग्राइंड करें.
- जब अंजीर पूरी तरह पिस जाए तो ग्राइंडर बंद करके बचा हुआ दूध और बर्फ जार में डालकर ढक्कन लगाएं.
- अब शेक को 2 से 3 बार हाई पर चला लें.
- तैयार है अंजीर का मिल्क शेक. इसे गिलास में डालकर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (34 ratings)
3.9 avg from 34 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अंजीर का मिल्क शेक एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 6 अंजीर (ताजा) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes