सेब-केले वाला दलिया

सेब-केले वाला दलिया

मीठे में कुछ हेल्दी सर्व करना है तो बनाएं सेब-केले वाला दलिया. इसमें दलिया और ओट्स का ट्विस्ट होता है. आप इसे ब्रेकफास्ट में भी शामिल कर सकते है..

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 केले, एक सेब
  • 1/4 कप गेहूं का दलिया
  • 1/4 कप ओट्स
  • 2 कप दूध (फैट फ्री)
  • 2 चम्मच मक्खन (लो फैट)
  • 1/4 छोटी चम्मच दालचीनी (पाउडर), एक बड़ी चम्मच चीनी, पिसी हुई

🍳 विधि

Time 1 से 1.5 घंटे
Servings 1 - 2
- केले और सेब को छीलकर काट लें. इसमें नींबू की कुछ बूंदे डालकर मिक्स करें ताकि इनका रंग न बदले और इन्हें फ्रिज में रख दें.
- अब कूकर में मक्खन डालकर गैस पर गर्म करें. इसमें दलिया डालकर एक मिनट मध्यम आंच पर भूनें.
- इसके बाद कूकर में ओट्स डालकर 2 मिनट धीमी आंच पर भूनें.
- फिर ओट्स-दलिया के मिक्सचर में दूध और एक कप पानी डालकर मिलाएं. अब कूकर का ढक्कन लगा दें.
- कूकर में 2 सीटी आने तक दलिया मिक्सचर को पकाएं.
- इसके बाद गैस बंद कर दें और कूकर का प्रेशर खत्म होने दें.
- फिर कूकर का ढक्कन खोलकर दलिया मिश्रण में चीनी और दालचीनी पाउडर डालकर मिलाएं.
- जब दलिया मिक्सचर ठंडा हो जाए तो इसे किसी बर्तन में करके फ्रिज में एक घंटे के लिए रखें.
- तैयार है पोरिज. इसे सर्व करने से पहले इसमें केले और सेब के टुकड़े डालकर मिलाएं.
- अब सर्व करें ठंडा और टेस्टी सेब-केले वाला दलिया.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (34 ratings)
4.2 avg from 34 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सेब-केले वाला दलिया एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 केले, एक सेब और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes