ब्रेड उत्तपम
Back
स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

ब्रेड उत्तपम

साउथ इंडियन स्‍नैक्‍स उत्‍पम खाने में हल्‍का और टेस्‍टी होता है. इसे चावल से तैयार किया जाता है. वैसे इसे ब्रेड से भी तैयार किया जा सकता है. तो जानें ब्रेड उत्पम की रेसिपी...  

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 4-6 स्‍लाइस ब्रेड
  • 5 चम्‍मच सूजी
  • 5 चम्‍मच मैदा
  • 1/4 चम्‍मच दही
  • 1/4 चम्‍मच जीरा
  • 1 हरी मिर्च
  • 1 चम्‍मच नमक
  • 2 चम्‍मच अदरक, बारीक कटी हुई
  • 2 चम्‍मच हरी धनिया, बारीक कटी हुई
  • 1/4 कप शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1/4 कप टमाटर, बारीक कटा हुआ
  • 1-2 चम्‍मच तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2

- ब्रेड के किनारे चाकू से काटकर अलग निकाल कर रख लें.
- ब्‍लेंडर में ब्रेड, सूजी, मैदा, नमक, दही और पानी मिक्‍स कर के स्‍मूद पेस्‍ट बना लें.
- तैयार पेस्‍ट को एक कटोरे में निकाल लें और उसमें जीरा, शिमला मिर्च, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च और हरी धनिया डालकर मिक्‍स करें.
- ध्‍यान रखें कि पेस्‍ट ना तो ज्‍यादा पतला होना चाहिये और ना ही बहुत गाढ़ा. जरूरत के हिसाब से इसमें पानी मिक्‍स कर लें.
- एक नॉन स्‍टिक पैन को गर्म करें और उसमें हल्‍का सा तेल लगाकर इसे चिकना कर लें.
- अब पैन में ब्रेड वाला पेस्‍ट कटोरी से डालें और गोलाई में फैलाएं.
- उत्‍पम के चारों ओर तेल लगाएं और इसे धीमी आंच पर कुरकुरा सेंक लें.
- उत्‍पम को दोनों साइड से सुनहरा भूरा होने सेंक लें.
- गरमागर्म ब्रेड उत्तपम को अपनी मनपसंद चटनी के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (317 ratings)
4.1 avg from 317 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ब्रेड उत्तपम एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 4-6 स्‍लाइस ब्रेड और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes