एग इडली
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

एग इडली

इडली के वेज स्‍वाद तो सब ने चखे होंगे. इडली के स्‍वाद में डालते हैं थोड़ा सा ट्विस्‍ट और बनाते हैं एग इडली की हेल्‍दी और जायकेदार रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 10 मीडियम साइज की इडली
  • 2 उबले हुए अंडे, पतले, लंबे टुकड़ों में कटा एक प्याज, एक बड़ा टुकड़ा अदरक, बारीक कटा, तीन कली लहसुन, बारीक कटा
  • 2 हरी मिर्च, बारीक कटी
  • 8-10 करी पत्ते, एक छोटी शिमला मिर्च, पतली व लंबी कटी, एक चम्मच शेजवान सॉस, एक चम्मच टोमैटो कैचअप, एक बड़ा चम्मच तेल

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- प्रत्येक इडली को 4 टुकड़ों में काट लें. अगर छोटे साइज की इडली हो तो उसे दो टुकड़ों में काट लें.
- अंडे के सफेद हिस्से को पतले टुकड़ों में लंबाई में काट लें. अंडे का पीला हिस्सा चाहें तो इस्तेमाल करें. इसे क्रश करके यूज कर सकते हैं.
- एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें लहसुन, अदरक, हरी मिर्च व करी पत्ते डाल दें.
- हल्का भूनने के बाद प्याज और शिमला मिर्च डाल दें. करीब 5 मिनट तक इन चीजों को फ्राई करें. ध्यान रहे कि ये सब्ज‍ियां पूरी तरह पकनी नहीं चाहिए. इनका हल्का कच्चा स्वाद डिश का जायका बढ़ाता है.
- अब इसमें हॉट सॉस और टोमैटो सॉस डाल दें.
- एक मिनट के बाद इडली के टुकड़े डालें और सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- आखिर में अंडा डालें और हरे प्याज व धनिया से गार्निश करें.
ध्‍यान दें: बिना अंडा डाले आप वेज चिली इडली भी बना सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (31 ratings)
3.8 avg from 31 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

एग इडली एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 10 मीडियम साइज की इडली और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes