बच्चों को मजेदार लगेंगे केले के अप्पम

बच्चों को मजेदार लगेंगे केले के अप्पम

बच्चों को कुछ टेस्टी और बढ़िया डिश खिलाना चाहती हैं तो केले के अप्पम बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं. देखें बनाने का तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 10 servings

  • आधा कप चावल का आटा, आध कप गुड़, डेढ़ कप पानी
  • 3 छोटे मीडियम केले, मैश किए हुए, एक चौथाई कप कटे नारियल, और कद्दूकस
  • 2 बड़ा चम्मच काली तिल
  • 2 बड़ा चम्मच घी या नारियल का तेल, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर, आधा छोटा चम्मच सोंठ पाउडर, एक चौथाई बड़ा चम्मच जीरा पाउडर, आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
  • 1 बड़ा चम्मच घी
  • चिकनाई के लिए

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 8 - 10
अप्पम का मिश्रण तैयार करें
- मध्मय आंच में एक पैन में पानी और इसमें गुड़ डालें और पिघलने के लिए रखें.
- जब गुड़ पिघल जाए तो इसे किसी बर्तन में छानकर रख लें.  (क्रीमी मोमोज का ऐसा स्वाद जो पसंद आएगा सबको )
- अब इसी पैन हल्का पानी से धोकर इसमें 2 चम्‍मच घी डालकर मीडियम आंच में गरम करें और इसमें कटे हुए नारियल डाल कर हल्‍का ब्राउन होने तक भून लें. (बच्चों को पसंद आएंगे यमी चीज बॉल्स)
- अब इसी पैन में मैश किए केले डालकर मिक्स करें. (आप चाहें तो केले को मिक्‍सर में डाल कर प्‍यूरी भी बना सकते हैं.)
- अब गुड़ के पानी में इलायची पाउडर, सोंठ और जीरा पाउडर डालकर मिक्स करें. (क्या कभी खाया है मैगी पिज्जा...)
- इसके बाद इसमें चावल का आटा और काला तिल डालकर अच्‍छी तरह मिक्‍स कर लें. अब केले की प्‍यूरी को चावल के आटे के साथ मिक्‍स करें और नारियल भी डालें. फिर इसमें बेकिंग सोडा डालकर मुलायम बैटर तैयार कर लें.

ऐसे बनाएं अप्पम
- अप्‍पम बनाने वाले सांचे के हर खांचे को घी या नारियल तेल डालकर चिकना कर लें.
- अब चम्‍मच से हर खांचे में बैटर भर दें. (तवे पर बनाएं ब्रेड पिज्जा)
- मध्‍यम आंच में सांचा रखकर इसे पकाएं.
- अब टूथपिक या कांटे वाले चम्मच से अप्‍पम को भूरा होने के बाद पलट दें और दूसरी तरफ पका लें.
- जब अप्‍पम गोल्‍उन ब्राउन हो जाएं तो इन्हें प्‍लेट पर निकाल लें. ( बिना फ्रिज के आइसक्रीम कैसे जमाएं )
- नारियल की चटनी या फिर सॉस के साथ गर्मागर्म अप्पम बच्चों को सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (4 ratings)
4.5 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बच्चों को मजेदार लगेंगे केले के अप्पम एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा कप चावल का आटा, आध कप गुड़, डेढ़ कप पानी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes