पापड़ आलू रोल
Back
स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

पापड़ आलू रोल

शाम की चाय या स्‍नैक्‍स में ट्राई करें पापड़ आलू रोल की रेसिपी का नया कॉम्‍बो. बनाने में आसान और खाने में क्रंची इस डिश को आज ही बनाएं...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 6 पापड़, दो स्‍लाइस में कटे हुए
  • 2 आलू, उबले हुए
  • 1/2 कप मटर, उबली हुई
  • 1 छोटा चम्‍मच अदरक, बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा चम्‍मच हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1/2 छोटा चम्‍मच गरम मसाला
  • 1/2 छोटा चम्‍मच अमचूर पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्‍वादानुसार
  • 1 कप तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4

- एक बॉउल में उबले हुए आलूओं को मैश करके उसमें उबले मटर, अदरक, हरी मिर्च, अमचूर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्‍छी तरह मिला लें.
- अब एक पैन में तेल गर्म करें और तैयार आलू के मसाले को डालकर इसे हल्‍का भून लें.
- आलू के मसाले को उलग रख दें.
- अब पापड़ को हल्‍का सा गीला कर लें और इसमें आलू का मसाला भरकर रोल बना लें.
- पापड़ के किनारों पर मैदे के पानी का घोल लगाकर चिपका दें.
- बाकी के पापड़ और मसाले से इसी तरह रोल तैयार कर लें.
- अब कड़ाही में तेल गर्म करें और तैयार रोल को इसमें डालकर सुनहरा भूरा होने तक तल लें.
- तैयार पापड़ रोल को सॉस या चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (189 ratings)
4.3 avg from 189 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पापड़ आलू रोल एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 6 पापड़, दो स्‍लाइस में कटे हुए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes