रवा-दही सैंडविच
Back
स्‍नैक्‍स ब्रेकफास्‍ट

रवा-दही सैंडविच

रोज सुबह नाश्‍ते और बच्‍चों के टिफिन की चिंता हर मां को सताती है. सैंडविच बच्‍चों को काफी पसंद होते हैं. आज उनको टिफिन में दें रवा-दही सैंडविच का नया स्‍वाद. आइए जानें, रवा-दही सैंडविच बनाने की आसान र

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • एक कप सूजी, एक कप दही
  • 1 चम्‍मच अदरक का पेस्‍ट
  • 1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 4 चम्‍मच रिफाइंड/तेल
  • 2 चम्‍मच हरा धनिया, कटा हुआ
  • 6 ब्रेड, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2

- एक बॉउल में सूजी और दही को अच्छी तरह मिलाकर 10 मिनट के लिए अलग रख दें.
- तैयार मिश्रण में नमक, हरा धनियां और अदरक पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- अब ब्रेड को लें और तैयार पेस्‍ट को ब्रेड के दोनों तरह अच्‍छी तरह से लगा लें.
- तवा गरम करें और उसमें थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर लें.
- पेस्‍ट लगी ब्रेड को गर्म तवे पर रखकर इसके चारों ओर एक छोटी चम्मच तेल डालें और थोड़ा सा तेल सैंडविच के ऊपर भी लगाएं.
- सैंडविच को दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक सेंक लें.
- तैयार रवा-दही सैंडविच को सॉस या चटनी के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (1014 ratings)
4.2 avg from 1014 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

रवा-दही सैंडविच एक लोकप्रिय ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे एक कप सूजी, एक कप दही और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes