पालक पनीर सैंडविच

पालक पनीर सैंडविच

सैंडविच में पालक और पनीर का ट्विस्ट डालकर तैयार करें एक हेल्दी टेस्ट पालक पनीर सैंडविच, जो बच्चों को बहुत पसंद आएगा.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 3 कप पालक बारीक कटी हुई
  • 2 कप पनीर कद्दूकस कर लें
  • 8 ब्राउन ब्रेड
  • 2 प्याज बारीक कटे हुए
  • 3 हरी मिर्च बारीक कटी हुईं, लहसुन की 5 से 6 कलियां बारीक कटी हुईं, एक चम्मच चाट मसाला
  • स्वादानुसार नमक, मक्खन

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- गैस पर नॉन स्‍टिक पैन में मक्खन गर्म करें. इसमें लहसुन डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
- लहसुन हल्का सुनहरा हो जाए तो इसमें हरी मिर्च और प्‍याज डालकर फ्राई करें.
- जब प्याज सुनहरा हो जाए तो पैन में पालक डालकर चलाएं और एक मिनट तक पकाएं. फिर इसमें पनीर डालकर 2 मिनट पकाएं.
- अब चाट मसाला और नमक डालकर मिक्स करके गैस बंद कर दें.
- इसके बाद ब्रेड के एक तरफ मक्खन लगाकर दूसरी तरफ पनीर-पालक का थोड़ा मिक्सचर रखकर ब्रेड पर फेलाएं. फिर ब्रेड का दूसरा स्लाइस मिक्सचर के ऊपर रखकर ढकें और ऊपर से मक्खन लगाएं.
- इसी तरह सारे मिश्रण से ब्रेड तैयार कर लें. अब सभी सैंडविच को एक-एक करके ग्रिलर या सैंडविच मेकर में रखकर सेंक लें.
- अगर आपके पास ग्रिलर या सैंडविच मेकर नहीं है तो नॉन स्टिक तवा गर्म करें और इस पर सैंडविच रखकर मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सेंककर प्लेट में निकलें.
- तैयार हैं पालक पनीर सैंडविच. इन्हें सॉस या चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (128 ratings)
4.4 avg from 128 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पालक पनीर सैंडविच एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3 कप पालक बारीक कटी हुई और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes