लहसुन की खीर
Back
हेल्‍दी फूड वेज,पार्टी

लहसुन की खीर

लहसुन की खीर दिल्‍ली का जाना माना स्‍ट्रीट फूड है और इसे घर पर बनाना भी बहुत आसान है. अगर आपने अभी तक इसे नहीं चखा है तो आज ही ट्राई करें इसकी रेसिपी....

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप लो फैट मिल्‍क
  • 3-4 खजूर
  • 1½ कप लहसुन
  • 1 चम्‍मच कार्न फ्लोर, घुला हुआ, स्‍वादानुसार चीनी

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- लहसुन को छीलकर महीन काट लें और पानी में 3 से 4 घंटों के लिए भिगो दें.
- अब इसे थोड़ी देर के लिए हल्‍की फिटकरी के साथ उबालें, जिससे इसका तीखापन कम हो जाएगा.
- उबालने के बाद इसे अच्‍छी तरह धोकर निकालकर अलग रख लें.
- अब दूध और खजूर को एक साथ मिक्‍स कर के पैन में उबालें.
- जब उबाल आने लगे तो उसमें लहसुन और कार्न फ्लोर डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं.
- आपकी लहसुन की खीर तैयार है. कटे हुए सूखे मेवों से सजाकर गरमा गरम सर्व करें.

ध्‍यान दें: अगर आपको मीठा ज्‍यादा पसंद है तो आप इसमें स्‍वादानुसार चीनी मिला सकते हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
2.8 (41 ratings)
2.8 avg from 41 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लहसुन की खीर एक लोकप्रिय वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे 2 कप लो फैट मिल्‍क और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes